भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

September 21, 2022 Off By NN Express

कोरबा, 21 सितम्बर को प्रदेश एंव जिला भाजपा के दिशा निर्देशानुसार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, पोषण अभियान समिति,बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान एवं हेल्थ वालेंटियर्स के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वार्ड क्र. 29 यशश क्लिनिक एवं क्षारसूत्र चिकित्सा केन्द्र पोड़ी बहार में हुआ जिसमें लगभग 107 मरीजों का नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और साथ ही नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया |

इस स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी और छ:ग भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ देवेन्द्र कश्यप के द्वारा किया गया| इस कार्यक्रम में रामपुर विधायक ननकीराम कवंर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी,जिला भाजपा मंत्री संदीप सहगल,प्रदेश सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ देवेन्द्र कश्यप,जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ संजय वैष्णव,प्रदेश सदस्य पोषण अभियान समिति- सुश्री ऋतु चौरसिया (पार्षद) एंव राजेश यादव,जिला संयोजक पोषण अभियान- प्रफुल्ल तिवारी,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ- मोहन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा- मंजू सिंह,सुमन सोनी मंडल महामंत्री साथ ही इस शिविर में चिकित्सक के रूप मे सेवा प्रदान करने वाले में जिला सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ सौरभ जायसवाल, डॉ रामगोपाल साहु, डॉ श्रीमती नीता साहु,डॉ राजेश राठौर और साथ में सहयोगी के रूप में राजेन्द्र साहु विधी प्रकोष्ठ,राजेश सोनी मीडिया प्रभारी,मुकेश देवांगन, नन्दन साहु,पुष्पेन्द्र चन्द्र,महेंद्र साहु,भूपेन्द्र गोस्वामी,संजय पाण्डेय,यमुना तिवारी, कावेरी, यश्श साहु सहित अनेको ज्येष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एंव नागरिकगण भी उपस्थित रहे |