आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को लेकर किया बड़ा खुलासा, पढ़िए पूरी खबर

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को लेकर किया बड़ा खुलासा, पढ़िए पूरी खबर

January 20, 2023 Off By NN Express

Alia Bhatt Ranbir kapoor: मुंबई: आलिया ने रणबीर (Alia Bhatt Ranbir kapoor)के कुछ ऐसे सीक्रेट का खुलासा किया है, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। आलिया का ये सीक्रेट एक खास चीज से जुड़ा हुआ है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने प्रेस क्लब में मीडिया से काफी सारी बातें कीं। इसके साथ ही आलिया ने बातों ही बातों में रणबीर कपूर से जुड़े कुछ सीक्रेट्स का भी खुलासा किया है। ये वो सीक्रेट्स है, जिन्हें अब तक कोई नहीं जानता था।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया है। कपल आए दिन पैपराजी से स्पाॅट होते रहते हैं। दोनों बॉलीवुड के क्यूट कपल माने जाते हैं। हाल ही में रणबीर और आलिया मुंबई प्रेस क्लब पहुंचे। यहां पर आलिया और रणबीर ने मीडिया से काफी सारे सवाल जवाब किए।

आलिया ने रणबीर कपूर का सीक्रेट बताते हुए कहा कि रणबीर बहुत अच्छे फोटोग्राफर हैं और काफी छिपे रुस्तम हैं। भले ही ये इंस्टाग्राम पर नहीं हैं लेकिन मैंने अभी तक इनके जैसा कोई भी फोटोग्राफर नहीं देखा है।आए दिन घर के बाहर बेटी को वॉक कराने के लिए स्पाॅट होते रहते हैं। आलिया और रणबीर ने पिछले साल 14 अप्रैल को शादी की थी। ये शादी रणबीर और आलिया ने अपने घर पर ही की थी। इस शादी में सिनेमा जगत के कुछ स्टार्स और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ने शानदार रिसेप्शन भी दिया था।बता दें कि आलिया और रणबीर ने बीते साल 6 नवंबर को अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। दोनों को पेरेंट्स बने अभी कुछ महीने ही हुए हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी बेटी राहा का चेहरा नहीं दिखाया है।