मछली पालन से गीता महिला समूह को मिल रहा लाभ 

मछली पालन से गीता महिला समूह को मिल रहा लाभ 

January 19, 2023 Off By NN Express

बेमेतरा 19 जनवरी | बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा के ग्राम पतोरा के गीता महिला स्व-सहायता समूह द्वारा ग्राम पतोरा में स्थित गौठान पैठू तालाब  0.31 हेक्टेयर को दस वर्षीय पट्टे पर मछली पालन हेतु लिया गया है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी साहू ने बताया कि मत्स्य बीज संवर्धन योजना अंतर्गत मछली पालन हेतु मत्स्य विभाग बेमेतरा से वित्तीय वर्ष 2022-23 में मत्स्य बीज स्पान 25 लाख नग प्रदाय किया गया। जिससे महिला समूह द्वारा बहुत ही कम समय में स्पान संवर्धन कर फ्राई 6.25 लाख नग मत्स्य बीज का अन्य कृषकों को विक्रय कर लगभग एक लाख 60 हजार तक की आमदनी प्राप्त कर लिया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा मछली बीज का स्वयं के तालाब में संचयन कर मत्स्य पालन किया जा रहा है। मछली उत्पादन में वृद्धि हेतु विभाग से सिफेक्स, फिश माउन्ट एवं मत्स्याखेट हेतु जाल प्रदाय किया गया है। वर्ष 2024 में 1500 किलो उत्पादन के हिसाब से कुल राशि एक लाख 50 हजार रुपये तक की आमदनी अपेक्षित है।