राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

January 18, 2023 Off By NN Express

कवर्धा। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत खेल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम राजपुर ब्लॉक सहसपुर लोहारा में किया गया। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे स्वच्छता अभियान, जागरुकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कार्यक्रम, इत्यादि का आयोजन 13 से 19 जनवरी 2023 तक पूरे कबीरधाम जिले में किया जा रहा है।

खेल कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद ने भाग लेकर युवा मंडल के साथ बॉलीबॉल खेला और स्वस्थ और फिट रहने के बारे मे बताया और लागातार खेलने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद और सूर्योदय युवा मंडल के सदस्य और लोहारा ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चोकसिंह राजपूत उपस्थित थे।