महासमुंद: बढ़ईपाली के पास ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत, कई घायल

महासमुंद: बढ़ईपाली के पास ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत, कई घायल

January 18, 2023 Off By NN Express

महासमुंद। जिले के बागबाहरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक ट्रैक्टर हादसे में एक युवती और बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गयी वहीँ इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, तेंदुकोना बढ़ईपाली के पास ट्राली सहित ट्रेक्टर पलट गई। इस वाहन में 15 लोग सवार थे। घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।गंभीर रूप से घायलों को बागबाहरा सामुदायिक केंद्र में पहुंचाया गया। बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी ग्रामीण टोंगोपानी के रहने वाले हैं जो पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बांसकाटा से वापस लौट रहे थे तभी ये दुघर्टना हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक कुमारी चांदनी (20) पिता तुलसिंग की अभी हाल ही में सगाई हो चुकी थी और कुछ दिन बाद ही शादी होना था। वहीं गांव की बुजुर्ग महिला ब्रिजबाई (75) की मौत हो गई साथ ही इस घटना में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।