जेपी नड्डा का बढ़ाया कार्यकाल, 2023-24 में भाजपा को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी

जेपी नड्डा का बढ़ाया कार्यकाल, 2023-24 में भाजपा को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी

January 17, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बड़ी बात ये है कि नड्डा 2024 तक पार्टी की कमान संभालेंगे, यानी कि लोकसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव किया है। राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा है। सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।अमित शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा 2024 में और भी बड़े बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व पीएम के रूप में करेंगे।अगले साल 2024 में लोकसभा का चुनाव है। उसके पहले 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह चुनाव आम चुनाव को लेकर राजनीतिक भूमिका निभाते हैं। इनमें खासतौर पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा की दृष्टि से बेहद अहम होगा।