CG BREAKING : दिनदहाड़े भाजपा जिला मंत्री की हत्या,संदिग्ध हालत में मिला शव

CG BREAKING : दिनदहाड़े भाजपा जिला मंत्री की हत्या,संदिग्ध हालत में मिला शव

January 16, 2023 Off By NN Express

जगदलपुर ,16 जनवरी I में भाजपा जिला मंत्री बुधराम कटराम की संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वे तड़के सुबह घुमने निकले थे। घर से करीब दो किमी दूर उनकी लाश मिली है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उनके जूते भी पड़े मिले हैं। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि बुधराम कटराम किलेपाल के सचिव रह चुके थे। उन्होंने सन 2004-5 में भाजपा जॉइन किया था। वे बास्तानार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी पत्नी किलेपाल की सरपंच हैं। सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कतराम के तौर पर की।