तेंदुए के हमले से अधेड़ की मौत


तेंदुए के हमले से अधेड़ की मौत

January 16, 2023 Off By NN Express

कोरिया। प्रदेश के कोरिया जिले में तेंदुए का आतंक ने एक शख्स पर हमला किया है जिससे उसकी मौत हो गई है। अधेड़ खेत में काम कर रहा था उसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला किया।लगातार तेंदुए के हमले के कारण लोग काफी दहशत में हैं। मामला जनकपुर इलाके का है। जिले में एक महीने के अंदर तेंदुए के हमले से यह तीसरी मौत है।मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को जनकपुर निवासी रनबदन अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। उसी वक्त अचानक से तेंदुआ पहुंच गया और उसने अधेड़ पर हमला कर दिया।घटना का पता तब चला, जब कुछ ग्रामीण उस खेत के पास पहुंचे थे। वहां पर रनबदन का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद वन विभाग को इस बात की सूचना दी गई थी।

खबर मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।