मंत्री अकबर की उपस्थिति में 50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

मंत्री अकबर की उपस्थिति में 50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

January 16, 2023 Off By NN Express

कबीरधाम । केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर विगत दिवस कवर्धा प्रवास पर थे। इस दौरान वे लोहारा ब्लॉक के ग्राम बिडोरा पहुंचे, जहां उनका फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान मंत्री अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्राम बिडोरा के 50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय पांडे व वरुण जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किया। मंत्री अक़बर ने तिरंगा गमछा पहना कर उनका स्वागत किया।