चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार लोगों की मौत

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार लोगों की मौत

January 16, 2023 Off By NN Express

बीजिंग । चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी हटाने के बाद पहली बार कोरोना से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 8 दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 तक यानी 35 दिनों में 60 हजार लोगों की मौत हुई। मरने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 65 साल से ज्यादा थी। चाइना कम्युनिस्ट पार्टी पर नजर रखने वाली ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने वीडियो शेयर किया है।

ALSO READ :-रूस से सबसे ज्यादा क्रूड ऑयल खरीद रहा भारत

इसमें कुछ बुजुर्ग प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। इन बुजुर्गों को पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस पेमेंट नहीं मिली है। जिसकी वजह से ये विरोध हो रहा है। जेंग के मुताबिक, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के पास देने के लिए पैसे नहीं हैं। यहां आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, 11 जनवरी तक देश की 64% आबादी यानी 90 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि गांसु प्रांत की 91% आबादी, हेनान प्रांत की 89% आबादी, युनान की 84% आबादी और किंघाई प्रांत की 80% आबादी संक्रमित है।