भाजयुमो के द्वारा “यंग इंडिया रन” मैराथन का आयोजन किया गया

भाजयुमो के द्वारा “यंग इंडिया रन” मैराथन का आयोजन किया गया

January 12, 2023 Off By NN Express

कोरिया ,12 जनवरी I भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा और युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला एमसीबी के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह के नेतृत्व में विवेकानंद जयंती युवा दिवस अवसर पर जिला एम.सी.बी. के मनेंद्रगढ़ में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता भाजयुमो ने करवाया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी जी, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल जी तथा पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले जी थी उक्त कार्यक्रम में 109 प्रतिभागियों भाग लिया, सभी ने बहुत ही उत्साह के साथ तथा युवा जोश के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेंद्र सिंह खड़गवां राशि 4000/-, द्वितीय स्थान सुखनंदन सिंह खड़गवां राशि 2500/- तथा तृतीय स्थान भगवान सिंह राशि 1500/- प्राप्त किया एवम महिलाओं में प्रथम सुशीला खड़गवां राशि 2100/-, द्वितीय वंदना सिंह मनेन्द्रगढ़ राशि 1500/-, तृतीय स्थान प्रतिमा देवी कोड़ा राशि 1100/- रु प्राप्त किया। कार्यक्रम में 15 प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा के सभी साथी रूबी पासी, अभय जयसवाल अंकित शर्मा, जलील शाह, कोमल पटेल, अखिलेश मिश्रा, आनंद ताम्रकार, रामप्रताप साहू, दिलीप सेन,गणेश सिंह, ईशा दास, सूरज चंदेल, विजेंद्र मिश्रा,धीरज मौर्य,संजय यादव, धर्मपाल सिंह, जितेंद्र यादव, अनीश सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव, सौरभ जैन, तथा अन्य साथियों ने किया और मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला जी ने किया।

भारतीय जनता पार्टी से मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, पूर्व पार्षद जमील शाह, जिलामंत्री सरजू यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिमा पटवा, कोषाध्यक्ष आशीष मजूमदार, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष जया कर, पूर्व मंडल महामंत्री आशीष सिंह, चिरीमिरी मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव,प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी, कृति वासु एवम,मनोज केसरवानी, अजय विश्वकर्मा, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।