राजधानी में अफीम की तस्करी करते,02 आरोपी गिरफ्तार…

राजधानी में अफीम की तस्करी करते,02 आरोपी गिरफ्तार…

January 7, 2023 Off By NN Express

रायपुर,07 जनवरी  रायपुर की खमतराई थाना पुलिस ने 2 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड से तस्करी कर अफीम को रायपुर ला रहे थे। पुलिस ने भनपुरी चौक के पास दोनों तस्करों को दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 1 किलोग्राम अफीम (कीमती लगभग 3 लाख रूपये) जब्त किया गया है। दरअसल थाना खमतराई पुलिस की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक कार में कुछ व्यक्ति बिलासपुर की ओर से रायपुर आ रहे है, जो अपने पास अफीम रखें है। सूचना के बाद थाना खमतराई पुलिस की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए भनपुरी चौक में नाकेबंदी पाईंट लगाया। इसी दौरान वाहन को आता देख रूकवाने का प्रयास करने पर वाहन चाल तेज गति से भागने लगा।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन का पीछा कर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अफीम को झारखंड से लाना बताया। आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ पिंटू ने बताया कि उसका राजनांदगांव के चिचोला में ढ़ाबा है तथा वह अफीम को बिक्री करने के लिए लेकर जा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलोग्राम अफीम कीमती लगभग 3 लाख रूपये जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-
लखविंदर सिंह उर्फ पिंटू पिता स्व. माखन सिंह उम्र 41 साल निवासी जिला गरदासपुर पंजाब, हाल पता-हाऊसिंग बोर्ड कालोनी फौजीनगर भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग।

बिट्टू मसीह पिता स्व. दर्शन मसीह उम्र 45 साल निवासी शिवाजी मोहल्ला खुर्शीपार गेट थाना खुर्शीपार जिला दुर्ग।