छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड,इस जिले में सबसे काम रहा तापमान…

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड,इस जिले में सबसे काम रहा तापमान…

January 7, 2023 Off By NN Express

रायपुर,07 जनवरी   प्रदेश में सर्दी तबाही मचा रही है। कई जिले में  कोरिया, कोरबा, बिलासपुर औऱ अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 15.2 रहेगा। जबकि कोरिया का अधिकतम 22.4 और न्यूनतम तापमान 4.1 रहने की आशंका है। कोरबा का हाल भी बुरा रहने वाला है यहां अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 10.9 के आस पास रहने वाला है।प्रदेश में अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम जानकारों के मुताबित बस्तर संभाग में 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं आज अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 6.6 के आस पास रहने वाला है। जबकि पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 9.2 रहेगा।