शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़ के कई हिस्से..आज भी होगी बारिश..मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़ के कई हिस्से..आज भी होगी बारिश..मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

January 5, 2023 Off By NN Express

कोरबा,05 जनवरी । अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद से ही प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों और ख़ासकर उत्तरी भाग में कल से ही घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं अगर बात आज की करें तो आज भी मौसम कल जैसा ही है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में कोहरा छाया हुआ है।

राजधानी में हो सकती है बारिश

वहीं प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के साथ बादल भी छाए हुए हैं, जिसके चलते हलकी बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। साथ ही मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में भी बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में भी बीते कल से कोहरा छाया हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी

आपको बता दें कि, प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब तक कई जिला कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश भी जारी कर दिया है।