CG BREAKING: घर के पास से महिला को उठाकर ले गया आदमखोर तेंदुआ, फिर जो हुआ वो जानकर कांप उठेगी रूह…

CG BREAKING: घर के पास से महिला को उठाकर ले गया आदमखोर तेंदुआ, फिर जो हुआ वो जानकर कांप उठेगी रूह…

January 3, 2023 Off By NN Express

मनेंद्रगढ़ ,03 जनवरी I छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तेंदुए ने फिर एक महिला को अपना शिकार बना लिया है। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामला जनकपुर परिक्षेत्र के ग्राम सिंगरौली का है।जानकारी के मुताबिक, आज सुबह घर के पास से ही आदमखोर तेन्दुआ महिला को उठा कर ले गया। इसके बाद उसने महिला को बुरी तरह नोंच डाला। घटना की दिल दहला देने वाली तस्वीर भी सामने आई है, जिसे देखकर किसी की भी रूह काँप उठेगी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जाता एक माह में यह तीसरी घटना है, जिसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब देखना ये होगा कि वन विभाग इस पर क्या होगा?