पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, आठ महिला घायल

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, आठ महिला घायल

December 29, 2022 Off By NN Express

बेमेतरा,29 दिसंबर । जिले के ग्राम गर्रा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने 8 महिलाएं घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना को देख ग्रामीण तत्काल मदद के लिए दौड़े जहां वाहन में दबी महिलाओं को बाहर निकाला गया।लोगों ने संजीवनी 108 वाहन की मदद से सभी घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बताया कि पिकअप वाहन महिलाओं को लेकर बिलासपुर जिले के ग्राम टेमरी ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम गर्रा के पास हादसा हो गया।