कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

December 28, 2022 Off By NN Express

कोरिया,28 दिसंबर  कलेक्टर ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में सभी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने वर्मी तथा सुपर कम्पोस्ट खाद उठाव की समीक्षा करते हुए कहा कि कृषि, उद्यानिकी और वन विभाग महिला समूहों द्वारा गौठानों में निर्मित वर्मी खाद का उठाव आवश्यकतानुसार जल्द से जल्द कराएं तथा भुगतान भी सुनिश्चित करें। जिले में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए  लंगेह ने कहा कि धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है। सभी सतर्क रहें और सुचारू संचालन हेतु व्यवस्थाओं पर ध्यान दें तथा नोडल अधिकारी निरंतर निरीक्षण करें।

कलेक्टर लंगेह ने जिले में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायत को जल्द गतिविधियां शुरू कराने निर्देशित किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से जाति प्रमाणपत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी ली। आगामी रबी सीजन हेतु बीज उपलब्धता के लिए कलेक्टर लंगेह ने कृषि विभाग को मांग अनुसार कार्ययोजना बनाकर किसानों को बीज उपलब्ध कराए जाने निर्देशित किया।