विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया कांग्रेस स्थापना दिवस

विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया कांग्रेस स्थापना दिवस

December 28, 2022 Off By NN Express

जांजगीर,28 दिसंबर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वें स्थापना के अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला के तत्वाधान में विचार गोष्ठी आयोजित कर महापुरुषों का पुण्य स्मरण करते हुए पार्टी के महापुरुषों के त्याग और बलिदान को किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की गौरवशाली इतिहास जिसमें त्याग और बलिदान की परम्परा आजादी के पहले और आजादी के पश्चात भी रही है। आजादी के लड़ाई में हजारों लाखों लोगों ने बलिदान देकर हमें आजादी में सांस लेने का अधिकार दिलाया। महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने खुद को देश के नाम बलिदान कर अंतिम तबके के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रमुख योगदान दिया है। आज इस पुण्य अवसर पर उन सभी को नमन करते हैं।

कार्यक्रम को मोतीलाल देवांगन, भगवान दास गढ़ेवाल, व्यास कश्यप, देवेश सिंह, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, गिरधारी यादव, राइस किंग खूंटे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी एवं आभार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्रीराम पप्पू बघेल, प्रिंस शर्मा, विवेक सिंह सिसोदिया, महारथी बघेल, उत्तम पाटले, बजरंग शर्मा, हीरा उपाध्याय, अजीत सिंह, राणा, अजय निर्मलकर, पवन कश्यप, आकाश तिवारी, अमन तिवारी, अतिक कुरेशी, रामविलास राठौर, कमल काका, अखिलेश मिश्रा, सोनू राठौर, राजकुमार सिंह, संत राम कश्यप, पृथ्वीपाल सिंह, हर्षवर्धन सिंह, श्रीजन शर्मा, गौरव सिंह, संस्कार राठौर, मयंक थवाईत, सौरभ सिंह, राकेश कहरा, राम कुमार यादव, दिनेश महंत अनिल राठौर, दिनेश यादव सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।