घटोईनाला में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 1.52 करोड़ रूपए की स्वीकृति

घटोईनाला में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 1.52 करोड़ रूपए की स्वीकृति

December 27, 2022 Off By NN Express

रायपुर,27 दिसम्बर I जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के घटोईनाला में हरदीडीह से डभरा के बीच एनीकट निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 52 लाख 49 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।