छेड़छाड़ से तंग आकर भाभी ने देवर को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा 

छेड़छाड़ से तंग आकर भाभी ने देवर को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा 

December 27, 2022 Off By NN Express

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM),27 दिसंबर I जिले में भाभी ने ही छेड़छाड़ से तंग आकर अपने देवर को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया था। 25 दिसंबर को मरवाही थाना क्षेत्र के देवगवां गांव में बावर्ची गजरूप यादव की खून से लथपथ लाश घर के बरामदे में मिली थी। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी का खुलासा करते हुए आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गजरूप यादव (45 वर्ष) मध्यप्रदेश के छोहरी से आकर पिछले डेढ़ सालों से मरवाही के देवगवां ग्राम में रह रहा था। वो यहां से सटे लरकेनी गांव के साहू होटल में खाना बनाने का काम करता था और देवगवां से रोज आना-जाना करता था।

मृतक गजरूप यादव के बीवी-बच्चे मध्यप्रदेश के छोहरी में ही रहते हैं। देवगवां में गजरूप अपने भाई गजाधर यादव और भाभी सउनी बाई के साथ रहता था। भाभी सउनी बाई ने बताया कि गजरूप यादव शराब का आदी था। वो उसके साथ रोजाना छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था। वो कई बार ऐसा करने के लिए उसे मना कर चुकी थी, लेकिन गजरूप की हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं।

मृतक की पत्नी गुलबसिया बाई ने बताया कि उसे पड़ोसी शेष नारायण यादव ने फोन करके बताया था कि उसके पति गजरूप यादव की तबियत बहुत खराब है, तो वो अपने बेटे दीपक के साथ शनिवार को देवगवां गांव पहुंची। यहां उसने देखा कि उसके पति की लाश घर के बरामदे में पड़ी है और पुलिस व आसपास के लोग वहां मौजूद हैं। पति की लाश खून से लथपथ थी।