BREAKING NEWS : ट्रांसपोर्टर के घर 12 लाख चोरी, कैश और जेवरात ले उड़े चोर…

BREAKING NEWS : ट्रांसपोर्टर के घर 12 लाख चोरी, कैश और जेवरात ले उड़े चोर…

December 26, 2022 Off By NN Express

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में ट्रांसपोर्टर के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के कैश और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यहीं नहीं चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी पार कर दिया। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के कल्याण बाग का है। राजकिशोर नगर में रहने वाले सच्चिदानंद मंगलानी शनिवार की दोपहर परिवार के साथ रायपुर आए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया।

रविवार को घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। सूने मकान से अज्ञात चोरों ने 5 लाख कैश और 7 लाख की ज्वेलरी की चोरी कर ली। घर में 4 सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन चोरांे ने घर में रखे डीवीआर भी चुरा ले गए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर तलाशी कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।