स्वादिष्ट पाव भाजी के लिए दिल्ली के चार मशहूर जगह – एक बार जरूर ट्राई करें

स्वादिष्ट पाव भाजी के लिए दिल्ली के चार मशहूर जगह – एक बार जरूर ट्राई करें

December 25, 2022 Off By NN Express

शायद, आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा ज़रूर हुआ होगा कि स्वादिष्ट पाव भाजी खाने के लिए जगह की तलाश कर रहे हो और मिला ही न हो। ऐसे में अगर आप भी पाव भाजी के शौक़ीन हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस लेख में हम आपको उन चार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार पाव भाजी का स्वाद चखने के बाद बार-बार खाने के लिए जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

कहा जाता है कि जब दिल्ली में स्वादिष्ट पाव भाजी का स्वाद चखने का जिक्र होता है तो सबसे पहले का नाम ज़रूर लिया जाता है। मसालेदार भाजी के साथ जब बटर में पाव को फ्राई करके चटनी के साथ थाली में परोसा जाता है तो सिर्फ देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कहा जाता है कि यहां लगभग चार से पांच तरीके से तैयार भाजी को थाली में परोसा जाता है। यहां एक प्लेट पाव भाजी लगभग 110 रुपये का मिलता है।

दिल्ली के जालपत नगर में मौजूद झक्कास बॉम्बे पाव भाजी को किसी परिचय की अधिक ज़रूरत नहीं है। यहां पनीर पाव भाजी का एक बार स्वाद चखने के बाद सप्ताह में दो से तीन बार ज़रूर जाना चाहेंगे। कहा जाता है कि यहां वीकेंड में पाव भाजी खाने के लिए सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है। ऐसे में अगर आप लाजपत नगर में कुछ खरीदने के लिए जा रहे हैं तो फिर यहां लजीज पाव भाजी का स्वाद चखना न भूलें।

अगर दिल्ली में पाव भाजी की सबसे पुरानी जगहों का जिक्र होता है तो कुमार पाव भाजी का नाम ज़रूर लिया जाता है। कहा जाता है कि ये स्थान लगभग दस साल से भी अधिक समय से पाव भाजी खाने वालों के लिए थाली परोसता रहा है। यहां सबसे खास है पनीर पाव भाजी है जिसका स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।  पनीर पाव भाजी थाली लगभग 120 रुपये के आसपास मिलता है। पाव भाजी पैक कराकर भी आप घर ले जा सकते हैं।

कहा जाता है कि मॉडल टाउन में लजीज स्ट्रीट फूड्स का लुत्फ़ उठाना है तो फिर चंदर का चाट पैलेस ज़रूर जाना चाहिए। यहां सिर्फ पाव भाजी ही नहीं बल्कि ममोज, चिल्ली पनीर, आली इडली, आलू पोहा स्नैक्स, ब्रेड रोल और साबूदाना वडा के साथ-साथ कई स्नैक्स को ट्राई कर सकते हैं। यहां आप परिवार के साथ पाव भाजी का स्वाद चखने के लिए जा सकते हैं। यहां का पनीर टिक्का भी बेहद फेमस है।