IPL 2023 ऑक्शन से अपनी ये कमी दूर करेगी MI, जानिए किन खिलाड़ी पर लगा सकती है दांव

IPL 2023 ऑक्शन से अपनी ये कमी दूर करेगी MI, जानिए किन खिलाड़ी पर लगा सकती है दांव

December 21, 2022 Off By NN Express

 आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को होना है। आईपीएल नीलामी के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी कमर कस ली है। पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस के सामने भी चुनौतियां हैं। दरअसल मुंबई इंडियंस के लिए ऑक्शन में सबसे बड़ी परेशानी टीम पर्स की होगी, क्योंकि एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज करने के बावजूद टीम के पास ऑक्शन टेबल पर सिर्फ 20 करोड़ और 55 लाख रुपए होंगे। ऑक्शन में मुंबई की टीम  एक खिलाड़ी पर  बड़ी  रकम दांव पर नहीं लगा सकती है ।

मुंबई इंडियंस का खेमा किसी खिलाड़ी को  8 या 10 करोड़ रुपए में खरीदता है तो फिर टीम के लिए  9 खिलाड़ियों को खरीदना मुश्किल हो जाएगा। मुंबई इंडियंस को अभी अपने स्लॉट में तीन विदेशी खिलाड़ियों को भी खरीदना है। पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस को एक अच्छे ऑलराउंडर की दरकार है। कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज संन्यास ले चुके हैं। टीम ऑक्शन में पोलार्ड की भरपाई के लिए  डेनियल सैम्स,कैमरून ग्रीन या  जेसन होल्डर पर दांव खेल  सकती है।