दहेज़ लोभी पति, सास और ससुर गिरफ्तार

दहेज़ लोभी पति, सास और ससुर गिरफ्तार

December 20, 2022 Off By NN Express

राजनांदगांव,20 दिसंबर । पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में हैदराबाद में रहने वाले आरोपी युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी साल 2018 में सामाजिक रिति रिवाज से हुई थी। इसके बाद से पीड़िता के पति भरत कुमार मामिदी, ससुर अशोक मामिदी और सास शाबिदा मामिदी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।उससे दहेज में 1 किलो सोना और 15 लाख रुपए लाने की बात कहकर परेशान करने लगे। इसके लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते और जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित महिला ने बसंतपुर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।