1 नवम्बर से अब तक जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में 57 हजार 415 किसानों से खरीदा गया 212395 मेट्रीक टन से अधिक धान

1 नवम्बर से अब तक जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में 57 हजार 415 किसानों से खरीदा गया 212395 मेट्रीक टन से अधिक धान

December 19, 2022 Off By NN Express

जांजगीर-चांपा,19 दिसम्बर I कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन में जिले में एक नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में व्यवस्थित रूप से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा बारदाने, तौल, टोकन आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में 3 नवीन उपार्जन केन्द्रों सहित कुल 126 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है तथा वर्तमान में सभी उपार्जन केन्द्रों से धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 1 लाख 17 हजार 71 किसान पंजीकृत है, जिनमें से अब तक 57 हजार 415 किसानों से 212395.96 मेट्रीक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

इस प्रकार जांजगीर-चांपा जिले के 49 प्रतिशत पंजीकृत किसान धान बेच चुके हैं। साथ ही मिलर्स द्वारा कुल 119938 मेट्रीक टन ( 64.11 प्रतिशत ) धान का उठाव किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक 36 हजार 400 सीमांत किसानों द्वारा 6767.26 मेट्रीक टन धान बेचा जा चुका है। इसी प्रकार 13 हजार 761 लघु किसानों द्वारा 6957.28 मेट्रीक टन धान बेचा जा चुका है। साथ ही 7254 दीर्घ किसानों द्वारा 7515.05 मेट्रीक टन धान बेचा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से इनपुट अनुदान की राशि मिलने से किसान लाभान्वित हो रहे है।