शिक्षक कला पद के लिए आज नहीं होगी साक्षात्कार

शिक्षक कला पद के लिए आज नहीं होगी साक्षात्कार

December 19, 2022 Off By NN Express

रायगढ़,19 दिसम्बर I जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों की संविदा भर्ती/प्रतिनियुक्ति से पूर्ति के लिए 19 दिसम्बर 2022 को आयोजित वॉक इन इन्टरव्यू से शिक्षक कला के पद की पूर्ति प्रतीक्षा सूची से होने के कारण उक्त पद हेतु साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। पद रिक्त न होने के कारण शिक्षक कला के पद को विलोपित माना जाए।