Durg News : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत…तीसरा गंभीर रूप से घायल

Durg News : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत…तीसरा गंभीर रूप से घायल

December 19, 2022 Off By NN Express

दुर्ग,19 दिसंबर  प्रदेश में लागातर सड़क दुर्घटना बढ़ते जा रही है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जीआरपी चौकी के ठीक सामने सड़क के दोनों तरफ 15 मिनट के अंतराल में दो सड़क हादसे हुए। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दुर्घटना की प्राथमिक वजह अलग-अलग सामने आई है। पहला हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ।दुर्घटना दुर्ग से रायपुर रोड पर हुआ। बाइक सवार सामने चल रहे ट्रक को ओवर टेक कर रहा था। इसी दौरान सड़क पर पड़े रेत और गिट्टी के मलबा और ट्रक की ठोकर से बाइक अनियंत्रित हो गई।

बिना हेलमेट चल रहा बाइक चालक ठाकुर प्रसाद गिरकर बुरी तरह घायल हुआ। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना रायपुर से दुर्ग की तरफ सुबह 10.45 बजे हुई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पहले सुपेला फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है बाइक के सामने ट्रक चल रहा था। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक में सवार दोनों गिर कर घायल हुए थे।