कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ग्राम सिवनीकला में नवीन प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ग्राम सिवनीकला में नवीन प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया

December 19, 2022 Off By NN Express

कवर्धा,19 दिसंबर I छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने ग्राम सिवनीकला में नवीन प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि एक विधायक होने के नाते क्षेत्र के समुचित विकास और मुलभूत सुविधाओं शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल और आवागमन को बेहतर बनाने सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, संतोष अवस्थी, श्रीमती शमसाद बेगम, अर्जुन पटेल, विसर्जन धु्रर्वे, भरत गुप्ता, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, पिताम्बर वर्मा सहित पंच-सरपंच, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित थे।