बगहा में 6 वीं में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप कर हत्या…

बगहा में 6 वीं में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप कर हत्या…

December 18, 2022 Off By NN Express

बगहा (वाल्मिकीनगर),18 दिसंबर I बगहा में 6 वीं में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए शव को 7 फीट लंबे और 4 फीट गहरे गड्‌ढे में दफना दिया। बच्ची 15 दिसंबर से घर से लापता थी। रविवार सुबह परिजन और ग्रामीणों ने लड़की को ढूंढते-ढूंढते नदी के पार पहुंचे तो दंग रह गए। नदी के पास जमीन ताजी खुदी हुई थी। उसके ऊपर बेर के पेड़ के कांटे रखे थे। शक होने पर ग्रामीणों ने जमीन की खुदाई की तो बच्ची की लाश बरामद हुई। गड्ढे के पास ही बच्ची की स्कूल यूनिफॉर्म पड़ी थी। गन्ने के खेत से बच्ची की चप्पल भी मिली है।

इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटना पटखौली ओपी क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि गन्ने के पत्तों से बच्ची का गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक गन्ने के खेत में पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया। बाद में नदी किनारे गड्‌ढा खोदकर शव को दफना दिया। लड़की की लाश मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोग सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा कर रहे हैं। लोगों का कहना है 15 दिसंबर को ही लड़की के अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई थी।

गांव के एक युवक पर आरोप भी लगाया गया था, लेकिन पुलिस सही समय पर लड़की को नहीं खोज पाई। आज उसकी लाश मिली है। स्कूल ड्रेस भी शव के पास मिला। घटना के बाद परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा से भी क्रूर हत्या हुई है। आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन साहेबगंज में दिलदार अंसारी ने अपनी प्रेमिका रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े किए और बोरे में बंद कर के घर में रखे थे। उसने रिबिका के कुछ टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके थे। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे।

‘13 घंटे हो गए कोई खोजने नहीं आया। भगवान बेटी को जन्म क्यों देते हैं, इस धरती पर मां-बाप का बोझ बन जाती है बेटियां। अब मैं जा रही हूं।’ यह आखिरी खत बेगूसराय के वीरपुर की 8वीं की छात्रा करीना के नोटबुक से पुलिस को मिला है। वीरपुर के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मलडीह में 13 दिसंबर को आठवीं की छात्रा करीना का शव क्लास रूम में उसके दुपट्टे से लटका मिला था। इस खत के बाद पूरी घटना में नया मोड़ आया है। छात्रा ने ब्लैकबोर्ड पर अपना नाम और आई एम सॉरी भी लिखा था। साथ ही लिखा भगवान मेरी रक्षा करना, मेरे परिवार की रक्षा करना।