कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

December 18, 2022 Off By NN Express

कवर्धा,18 दिसंबर I प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बोड़ला के हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर और रिक्षिंन माता मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंत्री अकबर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, संतोष अवस्थी, श्रीमती शमसाद बेगम, अर्जुन पटेल, विसर्जन धु्रर्वे, भरत गुप्ता, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, पिताम्बर वर्मा सहित पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल व समस्त सभापति, एल्डरमेन, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।