लाखो रूपए की अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

लाखो रूपए की अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2022 Off By NN Express

रायपुर,17 दिसंबर  अवैध रूप से हरियाणा राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब का भण्डारण करने वाले आरोपीको गिरफ्तार किया गया है। ये मामला नई राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी की पहचान नई राजेंद्र नगर निवासी विनय मुंजर  के रूप में की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंजाब केसरी भवन के पास स्थित एक भवन मेें अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भण्डारण की जानकारी पर ये कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,00,000 रूपये कीमत की हरियाणा में बनी कुल 27 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।