शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2022 Off By NN Express

रायपुर,17 दिसंबर । पुलिस ने शादी करने का झांसा देकर जबरन रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी की पहचान धनंजय साहू के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता विवाह करने का प्रलोभन देकर उसे तेलीबांधा रायपुर स्थित एक होटल में लाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते रहा और कुछ दिनों बाद शादी करने से इंकार कर दिया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी को भादवि की धारा 376(2)(एन), 506, 366 के तहत गिरफ्तार किया है।