महिला से 34 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

महिला से 34 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2022 Off By NN Express

दुर्ग,17 दिसंबर । पुलिस ने महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 34 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अंकित सिंह और नूतन चौहान के रूप में की है। सिंह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और चौहान जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को अदालत ने धोखाधड़ी के जुर्म में जेल भेज दिया है।