छत्तीसगढ़ गौरव दिवस-अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस-अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

December 16, 2022 Off By NN Express

बेमेतरा,16 दिसम्बर I मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 04 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार 17 दिसंबर 2022 को प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बेमेतरा जिले में गौरव दिवस के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायतों, गौठानों एवं धान खरीदी केन्द्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनकी ड्यूटी लगाई गई है। जिसके अन्तर्गत शासन से प्राप्त निर्देशानुसार प्रातः 11ः00 बजे किसानों गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित कर शासन द्वारा विगत 4 वर्षाें में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी साथ ही शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम स्थल पर प्रदान की जायेगी। ऐसे अधिकारी जिनकी गौठानों एवं धान उपार्जन केन्द्रों में नोडल अधिकारी के रुप में ड्यूटी लगी हुई है वे प्रातः 11ः00 बजे गौठान मे कार्यक्रम के पश्चात अपरान्ह 03ः00 बजे धान खरीदी केन्द्रों में इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु उपस्थित रहेंगे। इस दिन पूर्वान्ह 11ः00 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य की जनता के नाम संदेश दिया जायेगा।