’विधानसभा सत्र 2023 के दौरान कार्य संपादन हेतु कर्मचारियों की लगायी गयी ड्यूटी’

’विधानसभा सत्र 2023 के दौरान कार्य संपादन हेतु कर्मचारियों की लगायी गयी ड्यूटी’

December 15, 2022 Off By NN Express

कोरिया,15 दिसम्बर I छत्तीसगढ़ विधानसभा की पंचम विधानसभा का पन्द्रहवां सत्र 02 जनवरी 2023 से 06 जनवरी 2023 तक संचालित होना है। इस अवधि में विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने एवं समय-सीमा में भेजने हेतु शासकीय अवकाश के दिनों में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-07 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर कार्य सम्पादित किये जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विनय कुमार लंगेह द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिसके अंतर्गत 17 दिसम्बर को राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड 03 ज्ञान प्रसाद भगत तथा भृत्य बाल कुमार, 18 दिसम्बर को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03 दयाशंकर साहू तथा भृत्य परेश चन्द पैकरा, 24 दिसम्बर को भू- अभिलेख के सहायक ग्रेड 03 के दिव्य कुमार राजवाड़े तथा चौनमेन अर्जून, 25 दिसम्बर को भू-अभिलेख के सहायक ग्रेड 03 रामेश्वर द्विवेदी तथा निर्वाचन के भृत्य विश्वास साहू, 31 दिसम्बर को श्रम विभाग के सहायक ग्रेड 03 निलेश कुमार साहू तथा महिला बाल विकास विभाग के मुक्ति कुमार शर्मा, 01 जनवरी को आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03 नारेन्द्र कुमार विश्वकर्मा एवं राजस्व विभाग के प्रोसेस सर्वर लखन राम की डयूटी लगाई गयी है।