कलेक्टर ने दी 1 करोड़ 48 लाख 73 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

कलेक्टर ने दी 1 करोड़ 48 लाख 73 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

December 12, 2022 Off By NN Express

कोरिया 12 दिसम्बर I कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर  तथा विकासखण्ड खड़गवां के लिए विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के अनुशंसा पर ग्राम पंचायतों के 25 कार्यों के लिए 1 करोड़ 48 लाख 73 हजार रूपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।