शादी समारोह से लौट रहे : NH-30 से लापता हुई कार कुएं में गिरी मिली…कार में लोगों के शव मौजूद थे

शादी समारोह से लौट रहे : NH-30 से लापता हुई कार कुएं में गिरी मिली…कार में लोगों के शव मौजूद थे

December 12, 2022 Off By NN Express

कांकेर,12 दिसंबर I में NH-30 से लापता हुई कार कुएं में गिरी मिली है। शनिवार की रात जंगलवार कॉलेज के पास से कार सवार लापता हो गए थे। जंगलवार के नजदीक ही कुएं में गाड़ी मिली है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ लोग मौजूद हैं। कार को बाहर निकाल लिया गया है। कार में लोगों के शव मौजूद हैं। सभी कांकेर शहर के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार रात को लौट रहे थे। हाईवे से कार सहित लापता होने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया था। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लोगों की तलाश में जुटी थी। पुलिस अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। ताकि हाईवे से गायब कार का कहीं से तो क्लू मिल पाए। इसी बीच कुएं में कार गिरने की सूचना मिली ।

क्रेन और जेसीबी वाहनों के जरिए कुएं से कार को बाहर निकाला गया। जंगलवार कॉलेज के पास हाईवे से करीब 15 मीटर की दूरी पर बड़ा सा कुआं मौजूद है। स्थानीय लोगों को जब इस जगह पर कार के गायब होने की खबर लगी तो उन्होंने कुएं के पास जाकर देखा तो कार गिरी मिली। कुआं काफी बड़ा और गहरा है। आसपास झाड़ियां और पेड़ है। रेस्क्यू टीम जेसीबी और क्रेन के जरिए कुएं के आसपास सफाई कर रही है। कार को अभी तक नहीं निकाला जा सका है। कुएं के पास स्थानीय लोगों के साथ पुलिस बल मौजूद है। कार के बाहर आने के बाद ही लोगों के बारे में जानकारी मिल पाएगी कि आखिर उस रात उनके साथ क्या घटना हुई थी। टीम कार को जल्द बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

कोंडागांव से सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे। ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार कॉलेज के पास चारों के मोबाइल कॉल करने पर बंद बताने लगा। उसके बाद चारों का कोई पता नहीं चल सका है।रविवार सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद से कांकेर, कोंडागांव, केशकाल की पुलिस कार सवारों को ढूंढने जॉइंट ऑपरेशन चला रही थी।

दुधावा चौक से आगे बढ़ने के बाद सिंगारभाट स्थित पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भी डलवाया गया । पुलिस की जांच में आखिरी ट्रांजेक्शन पेट्रोल पम्प का आया है। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। जिले में इस तरह का अब तक का पहला मामला है, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप गया। जिस लोकेशन में चारों के मोबाइल बंद हुए हैं, वहां से कई अलग अलग रास्ते हैं। पुलिस सभी रास्तों में भी तलाशी अभियान चलाई। वहीं इस घटना से कांकेर से लेकर कोंडागांव तक चर्चा गर्म था। लोग यही जानने की कोशिश में लगे हैं कि कार सवारों के साथ आखिर क्या हुआ है।

शहर के गोविंदपुर में शनिवार रात शादी में शामिल होकर ओडिशा और कोंडागांव लौट रहे चार लोग अचानक नेशनल हाईवे 30 से गायब हो गए। सभी एक ही कार में सवार हैं। सभी के मोबाइल बंद बता रहे थे। रविवार दोपहर तक जब इनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन कांकेर थाना पहुंचे। लापता लोगों में ओडिशा के नायब तहसीलदार भी शामिल हैं। कार भी उन्हीं की है। चौंकाने वाली घटना सामने आने के बाद से पुलिस भी सकते में है और चारों की तलाश कर रही है। अपने आप में अलग तरह का मामला होने के कारण ये कहा जा सकता है कि दुर्घटना, लूट या फिर आपसी धोखे के बरमूडा ट्रैंगल में ये कार खाेई थी। पुलिस जांच के बाद ही असली वजह का पता चल सकेगा।

6 दिसंबर को नायब तहसीलदार सपन सरकार 56 साल निवासी उमरकोट ओडिशा अपनी पत्नी रीता सरकार 50 साल की बड़ी बहन रीना दत्ता निवासी गोविंदपुर कांकेर के बेटे की शादी में आए थे। वे कांकेर से बैतूल बारात में भी गए थे। 10 दिसंबर को गोविंदपुर में रिसेप्शन में शामिल हुए। अचानक चार लोगों के लापता होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रख जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सड़क हादसे की आशंका को लेकर जांच की गई, लेकिन कोंडागांव व उमरकोट तक कहीं भी दुर्घटना या क्षतिग्रस्त वाहन नहीं मिला था। रास्ते में भी वाहन नहीं मिला। जांच में यह बात सामने आई कि महिला करीब 3 लाख रुपए के जेवर पहनी है। इसके अलावा करीब 20 हजार नगदी है। लूट की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही थी।

लापता चारों का मोबाइल रात 11 बजे से जंगलवार काॅलेज के पास टावर से बंद बता रहा है। रविवार दोपहर जब बुजुर्ग हजारी लाल ढाली की पुत्री जयंती बोस ने रीता सरकार के मोबाइल पर काॅल किया तो तीन बार घंटी बजने के बाद मोबाइल बंद हो गया। मामला सामने आने के बाद लापता लोगों की तलाश करने टीम गठित की गई है। टीम कांकेर से कोंडागांव तक के हाईवे व अन्य रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कार की जांच कर रही थी। लापता लोगों के मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस किए जा रहे थे। तभी कार के कुएं में गिरने की जानकारी मिली।