शरीफ खान ने किया वृद्धाश्रम में कंबल का वितरण


शरीफ खान ने किया वृद्धाश्रम में कंबल का वितरण

December 12, 2022 Off By NN Express

भिलाई,12 दिसंबर  विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मो. शरीफ खान के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों द्वारा दुर्ग पुलगांव स्थित वृद्धाआश्रम में कंबल वितरण किया गया। इस कड़कड़ाती ठंढ में कम्बल पाकर बुजुर्गो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शरीफ खान, शब्बीर खान सहित सभी को अपना आशीर्वाद दिया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश विश्व मानव अधिकार संरक्षण आयोग की दुर्ग संभाग महिला सेल की अध्यक्ष  आफताबुन निशा, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण राजपूत , प्रदेश महासचिव शब्बीर अहमद, ऋतु त्रिपाठी,सुशीला ध्रुव, मो.सुलेमान खान,  रूपा सोना, शेख प्यारे, आबिदा अहमद उपस्थित थी। उक्त जानकारी शब्बीर अहमद ने दी।