जिन्दा पैंगोलिन की तस्करी करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार…

जिन्दा पैंगोलिन की तस्करी करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार…

December 11, 2022 Off By NN Express

भानुप्रतापपुर,11 दिसंबर । वन विभाग की टीम ने जिन्दा पैंगोलिन की तस्करी करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना पर टीम ने तस्करों के साथ एक जिंदा पैंगोलिन भी बरामद किया है। अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद इस गिरोह में शामिल अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी हो सकती है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि कोयलीबेड़ा इलाके से कुछ लोग पेंगोलिन को तस्करी  कर बेचने ले जा रहे हैं। सूचना पर विभाग की टीम लगातार पीछा करते हुए भानुप्रतापपुर के खण्डी नदी के पास आंध्रप्रदेश की कार में सवार 5 आरोपियों और जिंदा पैंगोलिन को जब्त किया।

इसमे शामिल मुख्य आरोपी देवानंद कालीपद, राजेंद्र राजपूत धनवीर ये तीनो पालारास सुकमा निवासी है। आरोपियों में एक इंजिनियर,एक ड्राइवर है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र के सहदु राम और उसकी पत्नी दसरी निवासी कुरुसबोडी है। जो देवानंद कालीपद के सास-ससुर हैं। बता दें कि पैंगोलिन एक दुर्लभ जीव है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बहुत मांग है। इसका बाजार मूल्य 12 से 15 लाख रुपए हो सकता है। इसके मांस और इसकी शैल को उपयोग दवा के लिए किया जाता है।