वंदे भारत ट्रेन का राजनांदगांव में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

वंदे भारत ट्रेन का राजनांदगांव में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

December 11, 2022 Off By NN Express

राजनांदगांव,11 दिसंबर  वंदे भारत ट्रेन का राजनांदगांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यहां पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद संतोष पांडेय ने वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। वंदे भारत ट्रेन के यहां पहुंचने पर लोगों ने जमकर ढोल बजाए। ट्रेन पर फूल भी बरसाए गए। वंदे भारत ट्रेन शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में चलेगी। ये ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया और नागपुर के बीच चलेगी। लोगों ने ट्रेन में चढ़कर उसके साथ सेल्फी भी ली। लोगों का उत्साह इस दौरान देखते ही बन रहा था। इससे पहले आज 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की छठी वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी। इस दौरान लोक कलाकारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने ढोल भी बजाया।