CG Crime : प्यार में फंसाकर 2 साल तक महिला से करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

CG Crime : प्यार में फंसाकर 2 साल तक महिला से करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

December 11, 2022 Off By NN Express

कांकेर,11 दिसंबर  कांकेर जिले में महिला को अपने प्यार में फंसाकर दो साल तक उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला लोहत्तर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार 43 वर्षिय आरोपी चंद्रप्रकाश गौरकर 2 वर्षों से प्यार का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद उसे धोका देने लगा। महिला की शिकायत पर आरोपी चंद्रप्रकाश गौरकर के खिलाफ धारा 376 ,376 (2) डी, 67आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में किया पेश किया और रिमांड में जेल भेजा गया।