सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने ईशान , क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने ईशान , क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

December 10, 2022 Off By NN Express

नई दिल्ली,10 दिसंबर  बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने तीसरे और आखिरी ODI मैच में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ईशान ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ते हो सबसे तेज दोहरा शतक लगाया है। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक है। उन्होंने केवल 126 गेंद पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 23 चौके और 9 छक्के लगाए। वह सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। क्रिस गेल ने इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

वहीं वनडे क्रिकेट में 200 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो ईशान किशन चौथे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। किशन से पहले रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में 200 रन की पारी खेल चुके हैं। रोहित शर्मा सर्वाधिक 3 बार यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि, पहली बार वनडे में 200 रन बनाने का श्रेय महान सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए थे। ईशान किशन वनडे क्रिकेट में 200 रन बनाने के मामले में 9वें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, फखर जमां और सचिन तेंदुलकर यह कारनामा कर चुके हैं।