कलेक्टर ने फार्मासिस्ट को किया बर्खास्त

कलेक्टर ने फार्मासिस्ट को किया बर्खास्त

December 10, 2022 Off By NN Express

महासमुंद,10 दिसंबर  कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी  महासमुंद निलेश कुमार क्षीरसागर ने सतीश चंद्राकर फार्मासिस्ट, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुन्द  को तत्काल फार्मासिस्ट के पद से  बर्खास्त कर दिया है। उन्हें ज़िला शाखा महासमुंद  संचालित जन औषधि केन्द्र महासमुन्द को संदिग्ध मादक पदार्थ प्रथम दृष्ट्या मेथाफेंटामाइन ड्रग के परिवहन में संलिप्त होना पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से फार्मासिस्ट के पद से बर्खास्तगी एवं सेवा से पृथक कर दिया है। इस आशय के आदेश शुक्रवार देर शाम जारी कर दिए गए है।