कुमारी शैलजा की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उत्साह से लबरेज दिख रही नारी शक्ति- संतोषी

कुमारी शैलजा की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उत्साह से लबरेज दिख रही नारी शक्ति- संतोषी

December 7, 2022 Off By NN Express

बंजारे जिला कांग्रेस कमेटी रॉयपुर ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग की पूर्व जिला अध्यक्ष एवम रायपुर जिला पंचायत की पूर्व सदस्य श्रीमती संतोषी राजेन्द्र बंजारे ने कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाये जाने पर हर्ष ब्यक्त करते हुए कहा कि कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उत्साह से लबरेज दिख रही है नारी शक्ति, नारी शक्ति यदि संगठित हो जाए तो देश की सियासत सुधरने में देर नहीं लगेगी।कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने से पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन काफी मजबूत होगा। कार्यकर्ताओ में नए जोश का संचार हुआ है।

कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि कुमारी सैलजा कांग्रेस की बहुत ही वरिष्ठ व अनुभवी नेता है। उनको एआईसीसी का राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी का प्रभारी महासचिव नियुक्त करने से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को संगठनात्मक ताकत मिलेगी।

कुमारी सैलजा कई बार केन्द्रीय मंत्री रहने के साथ ही कांग्रेस संगठन में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव के रूप में भी काम करती रही है और उनका संगठन के प्रति बहुत अनुभव है। एक अनुभवी नेता को राष्ट्रीय महासचिव के साथ छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा मिलेगी, वहीं उनके अनुभव का लाभ भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को और मजबूती से मिलेगा। इससे प्रदेश कांग्रेस संगठन में और अधिक गति का संचार होगा।