जिले में अब तक 257433 मेट्रिक टन धान का उपार्जन

जिले में अब तक 257433 मेट्रिक टन धान का उपार्जन

December 5, 2022 Off By NN Express

बेमेतरा,05 दिसम्बर I बेमेतरा जिले में चालू सीजन के दौरान 102 सहाकारी समितियों के अन्तर्गत 125 धान उपार्जन केन्द्रों में धान के आवक में लगातार वृद्धि हो रही है, खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 05 दिसम्बर तक 257433 मेट्रिक टन धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर की गई है। किसानों से धान की खरीदी शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक की जा रही है। राज्य शासन द्वारा 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जायेगा।