कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल जन्मदिन पर शेयर किया खास संदेश

कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल जन्मदिन पर शेयर किया खास संदेश

December 3, 2022 Off By NN Express

बहन एवं मैनेजर रंगोली चंदेल के जन्मदिन के खास मौके पर कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनकी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा-‘जन्मदिन की बधाई सनशाइन!’ सोशल मीडिया पर कंगना के इस पोस्ट के जरिये फैंस उनकी बहन रंगोली चंदेल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कंगना रनौत और रंगोली चंदेल आपस में खास बॉन्डिंग साझा करती हैं। कंगना जहां एक फिल्म अभिनेत्री हैं, वहीं रंगोली एक एसिड सर्वाइवर रह चुकी हैं और कंगना रनौत की मैनेजर के रूप में काम करती हैं। बात करें सोशल मीडिया पर सक्रिय कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत जल्द ही एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाली है, जिनमें इमरजेंसी, सीता, तेजस,चंद्रमुखी 2 आदि शामिल हैं।