अपर कलेक्टर सुश्री जांगड़े ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रदाय किया पेंशन एवं ग्रेच्यूटी की आदेश प्रति

अपर कलेक्टर सुश्री जांगड़े ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रदाय किया पेंशन एवं ग्रेच्यूटी की आदेश प्रति

December 3, 2022 Off By NN Express

रायगढ़, 03 दिसम्बर I अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुष्प गुच्छ के साथ पीपीओ एवं जीपीओ की कापी देकर स्वास्थ्यमय जीवन की शुभकामनाएं दी। इनमें शासकीय उच्च.माध्य.विद्यालय महलोई के प्राचार्य हेमकुंवर चौधरी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तमनार के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सूर्यप्रकाश पण्डा एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के प्रधान पाठक सुरेश कुमार सोन शामिल है। ज्ञात है कि राज्य शासन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश गए है।

जिस पर संंचालक कोष लेखा एवं पेंशन नीलकंठ टेकाम एवं संयुक्त संचालक आर.पी.पटेल से समन्वय कर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी रायगढ़ बी.एस.मण्डावी ने गत दिवस सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का समय में ही पेंशन प्रकरण का निराकरण किया। जिन्हें अपर कलेक्टर के माध्यम से पेंशन एवं ग्रेच्युटी की आदेश प्रति सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रदाय किया गया। इस मौके पर एफ.एल.सिदार, रवि दुबे एवं कोषालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।