छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी…

छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी…

December 2, 2022 Off By NN Express

रायपुर,02 दिसंबर । छत्तीसगढ़ में कल गुरुवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने मिला था। कल गुरुवार को ठण्ड में थोड़ी कमी देखने मिली थी। प्रदेश में जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वहीँ अब न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कल कोरिया जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा। वहीँ महासमुंद का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और रायपुर का 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज दिनांक 02 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने की संभावना है। परंतु न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के बस्तर संभाग में 3 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।