Raipur : निरीक्षक यदूमणी सिदार उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत,

Raipur : निरीक्षक यदूमणी सिदार उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत,

December 1, 2022 Off By NN Express

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा स्टार लगाकर एवं कैप पहना कर दी गई बधाइयां

RAIPUR,01 DECEMBER I पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने आज 01 दिसंबर को निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए निरीक्षक यदूमणी सिदार के कंधे पर स्टार लगाकर और कैप पहनाकर पदोन्नति देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप पुलिस अधीक्षक यदूमणी सिदार वर्ष 1998 में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। श्री सिदार जिला कोरबा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और जिला रायपुर में अपनी सेवाएं दे चुके है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में वर्तमान में यदुमणी सिदार, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है।