Raipur News : लाखों रूपये चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Raipur News : लाखों रूपये चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

November 28, 2022 Off By NN Express

रायपुर,28 नवंबर  पुलिस ने अपने ही साथियों के लाखों रूपये चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।  ये मामला शहर के गंज थाना का है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के नीरज सिंह रावत के रूप में पुलिस ने की है। पुलिस ने बताया कि भोपाल निवासी प्रार्थी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि पंडित प्रदीप मिश्रा महाशिवपुराण गुढ़ियारी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में टेन्ट डेकोरेशन का कार्य के लिये 4 नवम्बर 2022 को होटल यात्रीक इन में रूके थे। नीरज रावत 16.11.2022 को प्रार्थी के साथ होटल में रूकने आया था। आरोपी नागपुर कार्यक्रम में प्रार्थी को मिला थाऔर साथ में काम कर रहा था तो उसे प्रार्थी आरोपी को काम करने के लिये रायपुर साथ में लाया था। 

पीड़ित ने बताया  कि 17.11.2022 को सुबह प्रार्थी के मौसा कृष्णा साहू के बैग में 2,50,000 रूपये  और टाईटन की घडी कीमती लगभग 25,000 रूपये को भी चोरी हो गए थे। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को ग्वालियर से पकड़ा गया।